हमारे संवाददाता, फरवरी 4 -- बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा में नगर थाना क्षेत्र के बनकटवा सुनारपट्टी मोहल्ले में कुरीतिपूर्ण सोच से जुड़ा एक जघन्य मामला सामने आया है। यहां जुड़वा बच्चियों को जन्म देने पर बहू की निर्मम हत्या किए जाने के आरोप में व्यवहार न्यायालय ने पति और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रवि रंजन ने सभी पक्षों को सुनने और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी पति और ससुर को आजीवन कारावास के साथ-साथ प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में दोनों को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस आशय की जानकारी प्रभारी अपर लोक अभियोजक प्रभु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि मामला वर्ष 2023...