सीवान, दिसम्बर 25 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन चंवर से पुलिस ने एक अज्ञात शराब विक्रेता का पीछा कर थर्मोकोल के डब्बे में छुपाकर रखा 48 लीटर देसी शराब का पैकेट बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 22 दिसंबर को3 बजे के करीब में जुड़कन चंवर में किसी व्यक्ति द्वारा शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। जब गश्त टीम वहां पहुंची तो वो व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया किन्तु उसका थर्मोकोल का बॉक्स वहीं छूट गया जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 240 पीस शराब का पैकेट बरामद हुआ जिसकी कुल मात्रा 48 लीटर थी। पुलिस शराब जब्त कर अज्ञात शराब विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...