रांची, मार्च 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर मंगलवार को जुटान के अर्धवार्षिक संकलन कैंपस परिमल की प्रति भेंट की। इस बीच शिक्षकों की प्रोन्नति पर राज्यपाल से जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल में जुटान के संयोजक डॉ कंजीव लोचन, डॉ विनय भरत, प्रो रोज उरांव और प्रो गणेश चंद्र बास्के शामिल थे। राज्यपाल से उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कुछ सुझाव भी दिए। इसमें परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां विद्यार्थियों को दिया जाना प्रमुख था। इस पर राज्यपाल से सभी सुझावों पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया। डॉ विनय भरत ने पैट्रिज न्यू वार्क से प्रकाशित अपनी पुस्तक 'कल्चरल अलोट्रोपी' भी भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.