भभुआ, फरवरी 4 -- स्वतंत्रता सेनानी केदारनाथ सिंह की 50वीं पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 'किसान गीता' पुस्तक का किया गया विमोचन (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी केदारनाथ सिंह की 50वीं पुण्यतिथि पर चांद चौक स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर बुधवार को समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों व आमजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके द्वारा लिखित पुस्तक 'किसान गीता' के दूसरे संस्करण का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुप्तेश्वर सिंह व संचालन प्रेम नारायण सिंह ने किया। मुख्य अतिथि अयोध्या विश्वविद्यालय के प्रो. एके सिंह, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर विजय बहादुर सिंह, मुख्य वक्ता रामाशीष सिंह, समाजवादी अशोक सिंह, तेज बहादुर सिंह थे। स्वागत भाषण डॉ. शमशेर बहादुर सिंह ने किया। पुण्...