देवरिया, अप्रैल 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। रामनवमी का त्यौहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया। घर से लेकर देवालयों तक राम नाम की गूंज रही। भजन कीर्तन और सोहर गीतों की धुन चहुंओर सुनाई देती रही। लोग भक्तिरस में दिन भर गोते लगाते रहे। वहीं नवरात्र के समाप्ति पर लोगों ने हवन पूजन कर अनुष्ठान पूर्ण किया। सुबह से रामनवमी का उल्लास छाया रहा। घर से लेकर मंदिरों तक रामनवमी की धूम रही। शहर के श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में स्वामी राजनारायणाचार्य के नेतृत्व में श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई गई। भजन कीर्तन के बीच ठीक 12 बजे भगवान वेंकटेश की आरती कर भगवान के अवतरण दिवस को धूमधाम से मनाया गया। घंटा घड़ियाल बजने लगे। लोग उल्लास में डूब गए। भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी..., लोग गाने लगे। स्वामी राजनारायणाचार्य ने दशरथ नंदन के अवतरण पर बच्चों को ...