मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के नरियार गांव के पास कृषि विभाग की टीम ने रविवार को जुगाड़ गाड़ी पर लदी कालाबाजारी की 20 बोरी यूरिया जब्त की है। चालक भागने में सफल रहा। टीम ने गाड़ी सहित यूरिया को थाने को सौंप दिया है। डीएओ हिमांशु कुमार ने बताया कि जानकारी मिली कि मोतीपुर की तरफ से एक जुगाड़ गाड़ी से कालाबाजारी की यूरिया पानापुर ले जाई जा रही है। इसके बाद नरियार के कृषि समन्वयक विकास कुमार ने गाड़ी सहित यूरिया जब्त कर ली। उर्वरक निरीक्षक की जांच में कोई दावेदार नहीं आया। बीएओ प्रतीक कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...