जमशेदपुर, जून 14 -- टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के सदस्यों ने शुक्रवार को जुगसलाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग से बचाव को लेकर प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया, ताकि आपदा के समय स्वास्थ्य कर्मचारी अग्निशमन टीम के आने से पहले स्वयं आग पर काबू पा सकें। इस दौरान सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा आग लगाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को फायर संयंत्र के इस्तेमाल की विधि बताई गई। इसके अलावा आग से बचाव के अन्य उपायों की भी जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी, डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सिविल डिफेंस के अनुसार, आग से बचाव को लेकर महिलाओं को ज्यादा जागरूक होने की आवश्यकता है, क्योंकि रसोईघर में आग लगने की संभावना अधिक होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.