जमशेदपुर, मार्च 27 -- जुगसलाई शफीगंज मोहल्ले से पानी की समस्या जल्द दूर होगी। नगर परिषद की पहल पर पेयजल विभाग ने नई पाइपलाइन बिछाने का टेंडर निकाला है। इससे आरपी पटेल स्कूल से शफीगंज मोहल्ला तक पाइपलाइन का काम दो सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद लोगों को है। अभी लोगों को पाइप से पानी मुहैया कराने के लिए बिजली सप्लाई का समय बदला गया है, ताकि कोई मोटर से पानी नहीं खींच सके। मालूम हो कि जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल स्थित पानी टंकी से शफीगंज मोहल्ले तक पाइपलाइन में खराबी के कारण मार्च 2024 से पानी की समस्या है। इससे चार सौ से ज्यादा परिवार परेशान हैं। मोहल्ला के निवासियों ने पानी सप्लाई में सुधार की मांग पर जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया था। वहीं, कांग्रेस नेता ज्योति मिश्रा और सिख नेता सरदार शैलेंद्र सिंह ने उपायुक्त एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.