जमशेदपुर, जनवरी 2 -- क्रासर- रांची और चाईबासा की टीम ने की आरोपों की जांच प्रधान सचिव के निर्देश पर हुआ है टीम का गठन जमशेदपुर,वरीय संवाददाता जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 20 लाख से ज्यादा घोटाले के आरोप की जांच करने रांची और चाईबासा की टीम शुक्रवार को आई। टीम ने मोटर और पैनल जलने के कारणों की जांच करने के अलावा वाटर फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जाता है कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव के आदेश पर जांच टीम का गठन हुआ है। टीम ने पैनल, स्टार्टर, वायरिंग, ट्रांसफार्मर समेत अन्य उपकरणों की स्थिति जांच कर कई जगह सवाल उठाया। जांच के दौरान एक अधिकारी व कर्मचारी के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। दरअसल, पेयजल विभाग के संवेदक पर घटिया स्तर के उपकरण लगाने का आरोप है। इससे बार-बार मो...