जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के कर्मचारियों ने बुधवार को स्टेशन रोड, गुरुद्वारा से बाटा चौक, चौक बाजार, धर्मशाला रोड, फाटक चौक, मारवाड़ी पाड़ा रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर फुटपाथी दुकानदारों से 7 किलो प्लास्टिक बरामद किया। जांच अभियान में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण एवं पुलिस के पदाधिकारी भी शामिल थे। प्लास्टिक बरामद होने पर जांच टीम ने दुकानदारों से तीन हजार जुर्माना वसूलने के साथ ही भविष्य में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...