जमशेदपुर, मार्च 22 -- जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में 31 मार्च तक बकाया होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर जुर्माने के साथ नगरपालिका एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। जुगसलाई नगर परिषद ने 12 सौ से ज्यादा बकायेदारों को नोटिस दी थी। इनमें करीब साढ़े छह सौ ने बकाया होल्डिंग व अन्य टैक्स जमा कर दिए। जानकार बताते हैं कि नगर परिषद का करीब तीन करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। अब परिषद बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, टैक्स वसूलने के लिए तीन राजस्व निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बकाया होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर बैंक खाता भी सील हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.