जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- जमशेदपुर। जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 दिसंबर को महिलाओं के बंध्याकरण शिविर लगेगा। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र में दिन बदलकर शिविर लगाने का पत्र सिविल सर्जन ने प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी को भेजा है। बंध्याकरण को लेकर सहिया ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में महिलाओं को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक कर रही है ताकि, 30 महिलाओं के बंध्याकरण करने के लक्ष्य पूरा हो सके। मालूम हो कि बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को सरकार से आर्थिक सहायता दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...