जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन के पास हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर लिया। मामले में सेवा सदन के पास ही रहने वाले रितिक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं, चोरी के गहने बरामद कर लिए गए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 1 फरवरी को पीड़ित परिवार के घर चोरी हुई। मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। जांच के दौरान घटनास्थल से एक जूता बरामद हुआ। डॉग स्क्वायड के श्वान ने उसी जूते के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में मदद की। रितिक कुमार सिंह ने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है। सिटी एसपी ने ...