जमशेदपुर, अगस्त 10 -- जमशेदपुर।जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित गौरव इलेक्ट्रॉनिक में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही टाटा स्टील और अग्निशमन विभाग की कुल चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे गौरव इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर अंकित राज दुकान खोलने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने शटर उठाया, अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखीं। दुकान के पिछले हिस्से में आग तेजी से फैल चुकी थी। अंकित राज ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को दी। थोड़ी ही देर में दमकल कर्मियों की टीम पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.