जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। जुगसलाई पार्क प्रांगण में मंगलवार को जुगसलाई पार्क मित्र मंडल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 मार्च की 12.45 बजे होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मंडल के सदस्यों के बीच बांटी गई। जुगसलाई पार्क के बगल में आयोजित होने वाले इस होलिका दहन में जुगसलाई घोड़ा चौक, गाराबासा, स्टेशन रोड, गौशाला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग तथा जुगसलाई में रहने वाले हिंदू एवं सनातन धर्म प्रेमी परिवार बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा ने की, जबकि संचालन अशोक अग्रवाल ने किया। दिलीप कुमार गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.