जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के नामांकन हो गए हैं। इसके साथ ही लोगों में वोटर लिस्ट को लेकर आक्रोश फैल गया है। वार्ड नंबर 1 से 17 तक दर्जनों लोगों के नाम दूसरे वार्ड की वोटर लिस्ट में दर्ज हो गए हैं। कुछ लोगों ने नगर परिषद में शिकायत भी दर्ज कराई है। कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने बताया कि 2026 के निकाय चुनाव के लिए अभी वोटर लिस्ट में सुधार संभव नहीं है। जानकारों के अनुसार, सर्वे और बूथ निर्धारण के दौरान दावा-आपत्ति नहीं होने से कई लोगों का वार्ड और बूथ बदल गया। स्थिति यह है कि एक परिवार के नाम दो-दो वार्ड की मतदाता सूची में दर्ज हैं। स्टेशन रोड के सूरज सिंह ने कहा कि वार्ड बदलने से वोटरों और उम्मीदवारों दोनों को परेशानी हो रही है। गौरीशंकर रोड के विमान राय ने कहा कि...