जमशेदपुर, फरवरी 4 -- नगर निकाय चुनाव में जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड पार्षद पद पर नामांकन को लेकर सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में दिनभर गहमागहमी रही। कार्यालय खुलते ही जुगसलाई के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवार समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचने लगे। भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए प्रखंड कार्यालय के गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। एक उम्मीदवार के साथ केवल चार समर्थकों को ही नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई। नामांकन के लिए पहुंचे उम्मीदवारों के समर्थकों के वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से टाटानगर स्टेशन और करनडीह मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति बनी। वहीं, महिला उम्मीदवारों के समर्थकों की नारेबाजी से प्रखंड कार्यालय परिसर गूंजता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.