जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंहने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्ट्रांग रूम सह मतगणना स्थल के गेट के बाहर समर्थकों के साथ मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि दो मतदान केंदों पर फिर से मतदान कराया जाए। उनका आरोप है कि प्रतिद्वंद्वी नौशीन खान के समर्थकों ने मतदान में बोगस वोटिंग कराई है। सोमवार को मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र सेंट जॉन स्कूल में रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट हुई थी। इस घटना के कारण काफी बवाल हुआ और करीब 1 घंटे तक वहां मतदान बाधित रहा। इस घटना के बाद रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के बाहर धरना पर बैठ गई थी। उन्होंने वहां बोगस मतदान किए जाने का आरोप लगाया और अपने पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट करने वाले पर कार्यवाही की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.