जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के धर्मशाला बूथ में एक प्रत्याशी के अभिकर्ता द्वारा एक बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगा है। दूसरे प्रत्याशी के समर्थक ने पोलिंग एजेंट से सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को यह जानकारी देकर सभी को बूथ से बाहर निकलने की अपील की। इससे एक प्रत्याशी के अभिकर्ता द्वारा दूसरी महिला प्रत्याशी से बकझक किया गया। हालांकि दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अभिकर्ता एवं अन्य को समझ कर शांत करने में जुटे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...