जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद स्वच्छता ही सेवा अभियान चला रही है लेकिन, क्षेत्र के सड़कों की सफाई पर नगर परिषद का ध्यान नहीं जाता। इससे दुर्गा पूजा के दौरान तेजाब नाला के पुल पर कचरे का ढेर पड़ा है। कचरा का ढेर होने के कारण जुगसलाई और बागबेड़ा के डीबी रोड में दिनभर वाहनों की जाम लगती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद सप्ताह में एक या दो दिन नाला के पुल पर से कचरा हटाती है। कचरे के कारण नाला की चौड़ाई आधा गई और लोग 2-4 पहिया वाहन को कचरा पर चढाना नहीं चाहते, डीबी रोड में जाम लगता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.