जमशेदपुर, मार्च 8 -- खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन ने जुगसलाई स्थित छप्पनभोग एवं न्यू गणगौर मिठाई की निर्माण इकाई का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान गुलाब जामुन, बेसन के गजक, कलाकंद और पतीसा रोल मिठाइयों का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि लिए गए सैंपल को जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, रांची के नामकुम भेजा जायेगा। उक्त खाद्य नमूना में यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत करवाई की जाएगी। साथ ही विनिर्माण इकाई में साफ-सफाई रखने एवं वाटर क्वालिटी एनालिसिस रिपोर्ट और सभी कर्मी का वार्षिक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.