जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- शहर के जुगसलाई और कदमा में शुक्रवार को चोरों ने 33 लाख के जेवर और नकदी की चोरी कर ली। दोनों घटनाएं दिनदहाड़े हुईं। कदमा में 15 लाख, जबकि जुगसलाई में 18 लाख की चोरी की घटनाएं हुईं। दोनों घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। पहली घटना में जुगसलाई के कुम्हारपाड़ा स्थित मेडोना कॉम्प्लेक्स नामक अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित चार्टर्ड एकाउंटेट के फ्लैट से 18 लाख के जेवर चोरों ने उड़ा लिए। घटना दिन के दोपहर एक से रात 10 बजे के बीच घटी। फ्लैट के भीतर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, परंतु बाहर एक कैमरा लगा है, जिसकी जांच से घटना का सुराग मिलने की उम्मीद है। चाटर्ड अकाउंटेंट प्रवीण गोयल और नवीन गोयल मेडोना अपार्टमेंट में रहते हैं। दोनों भाई का एक फ्लैट भूतल, जबकि दूसरा तीसरे तल पर है। दोनों भाइयों क...