जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही रिंकू सिंह को पुलिसकर्मियों ने आरपी पटेल स्कूल की एक बूथ से बाहर निकाल दिया । बूथ भ्रमण के दौरान रिंकू सिंह पोलिंग एजेंट से मिलने अंदर गई थी। पुलिस द्वारा रिंकू सिंह को बाहर निकलने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। इधर अध्यक्ष पद की एक महिला उम्मीदवार डॉली मल्लिक भी समर्थकों के साथ बूथ दर बूथ घूम कर वोट देने के लिए कतार में खड़े लोगों से मिल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...