जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सड़क या नाली के चबूतरे पर दुकान का सामान रखने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के कर्मचारियों ने जांच अभियान चलाकर दुकानदारों को इस संबंध में चेतावनी दी है। सड़क या चबूतरे पर सामान रखने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और यातायात बाधित होता है। नगर परिषद ने दुकानदारों से अपील की है कि वे सामान दुकान के भीतर ही रखें और ग्राहकों के वाहनों के लिए उचित जगह उपलब्ध कराएं, ताकि यातायात प्रभावित न हो। वहीं, दुकानों का कचरा सड़क पर फेंकने पर भी रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.