गंगापार, दिसम्बर 13 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर में इन दिनों सर्दी का प्रकोप बढ़ा तो जुकाम से बुखार और डायरिया के पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में 236 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया था। जिसमें बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। सीएचसी रामनगर के डॉ. दीपक तिवारी ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी है। एहतियात न बरतने पर सर्दी,जुकाम के साथ बुखार का खतरा बना रहेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि मौसम के परिवर्तन होने से सर्दी,जुकाम से कई दिन लगातार बुखार होने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता घट जाती है,जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है। इस बीच इलाज के साथ आराम करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.