औरंगाबाद, मार्च 4 -- देव थाना क्षेत्र के कुरका गांव के लाइब्रेरी संचालक कृष्णा मिश्रा के अपहरण की बात पुलिस जांच में गलत निकली है। कृष्णा मिश्रा को रफीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद कर लिया है। सोमवार की सुबह कृष्णा मिश्रा के पिता अजीत मिश्रा सहित अन्य लोगों ने उनके अपहरण की शिकायत देव थाने में की थी। परिजनों ने कहा था कि अपहरण को लेकर फिरौती के रूप में पांच लाख रुपए की मांग की जा रही है। व्हाट्सएप कॉल से इस राशि की मांग की गई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद छापेमारी करते हुए कृष्णा मिश्रा को रफीगंज इलाके से बरामद कर लिया गया। औरंगाबाद सदर एसडीपीओ-2 अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में एक आवेदन मिला था जिसके बाद पुलिस ने जांच की। कृष्णा मिश्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.