प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवजी पुरम में अखिलेश प्रताप सिंह को चार फरवरी की शाम शहर के सरोज चौराहे से घर जा रहा था। आरोप है कि उसे कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट की धमकी दी। उसने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी जुए की फड़ चलवाते हैं। कुछ माह पूर्व इनकी फड़ से 18-20 लोग पकड़े गए थे। इन्हें आशंका है कि फड़ की मुखबिरी उसने की थी। इसी कारण उससे रंजिश रखते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.