मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड स्थित रविवार की शाम एक झोपड़ी में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ। इस दौरान संचालक समेत 11 लोगों को पकड़ा गया। इसमें सिकंदरपुर कुंडल के अनिल कुमार, कर्पूरी नगर के अमन कुमार, सुबोध कुमार, मो. महबूब, अखाड़ा घाट के चंदन कुमार, बालूघाट के पवन सहनी, सचिन कुमार, कृष्णा सिनेमा के पास के रहने वाले राजेश सहनी, बड़ी करबला के मो. सलीम, बैंक रोड सुता पट्टी के संतोष कुमार और योगिया मठ के दीपू कुमार शामिल हैं। एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार के नेतृत्व में सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि वहां पर लंबे समय से जुआ का अड्डा चल रहा है। उसके सत्यापन के बाद घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई है। मौके से 28 हजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.