उन्नाव, जनवरी 13 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के बेहटी गोपालपुर और धन्नीपुर गांव के बीच खेतों में चल रही जुए की फड़ पर मंगलवार दोपहर पुलिस से छापेमारी की गई। पुलिस को देख जुआरी भाग निकले। मौके से पांच बाइक बरामद हुईं। जिनमें से चार को सीज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...