फतेहपुर, फरवरी 22 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में जुआ संचालित होने की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को ही धमकी दी गई। फिरोजपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने सीओ बिंदकी प्रगति यादव से मामले की शिकायत करते हुए बताया कि थाना कल्यानपुर के चित्तापुर गांव निवासी एक युवक पिछले एक वर्ष से गांव में जुआ खिलवा रहा है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच करवा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...