मऊ, फरवरी 22 -- घोसी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बीजपुरा के समीप प्रतिदिन कुछ जुआरी जुआ खेलते हैं। जिसमें हजारों रुपये की हार जीत होती है। सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम करीब साढे सात बजे के आस-पास प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक महबूब अली ने छापेमारी की तो मौके पर जुआ खेलते समय बीजपुरा गांव निवासी प्रद्युम्न चैहान एवं कपिलदेव को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर फड़ पर 1100 रूपये एवं तलाशी लेने पर 1000 रुपए नकदी प्राप्त होने के साथ ही 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने कोतवाली लाकर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...