मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाने की पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में छह व्यक्तियों को कमालपुर गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फड़ से 4510 रुपए और ताश का पत्ता बरामद किया है। पुलिस ने सभी जुआरियों का चालान कर दिया। अदलहाट थाने की उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कमालपुर में गाँव के गेट के पास बाउंड्री की आड़ में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। इसकी जानकारी होते ही पुलिस गुरुवार की रात में मौके पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अजित कुमार मौर्या, एजाज खान, अंगदेव पासवान, राहुल मिश्रा, विजेन्द्र कुमार और शाहिद अंसारी शामिल है। पुलिस ने बताया कि फड़ सेRs.1180 नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद हुए। वहीं जामा तलाशी में Rs.3330 नगद बरामद हुआ। पुलिस ने 4510 रुपए व ताश के पत्ते के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.