गंगापार, जनवरी 4 -- क्षेत्र के शिवगढ़ गांव स्थित काली माता मंदिर के समीप शनिवार को जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। थाने लाकर मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई किया है। जबकि एक जुआरी मौका पाकर फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से ताश का पत्ता एवं नकदी बरामद किया है। सोरांव थाने में तैनात दरोगा शुभम शर्मा को सूचना मिली कि शिवगढ़ गांव के काली मंदिर के समीप जुआ खेला जा रहा है। दरोगा शुभम शर्मा मय फोर्स के साथ दबिश देकर जुआ खेल रहे चार लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान सुरजीत कुमार सरोज एवं रामकुमार निवासीगण सराय लाल खातून, शिवकुमार निवासी मलाक हरहर मोरहू, अशोक उर्फ आदर्श निवासी सराय भोगी शिवगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए चारों जुआड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दिया है। घटना को लेकर जुआरियों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.