पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बिथरा निवासी डोरीलाल ने कोर्ट के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि वह 30 अक्तूबर 2024 को रात करीब आठ बजे अपने घर के अंदर खड़ा था। तभी उसके गांव का ही यशवीर वहां आया। आरोपी ने उसके छोटे भाई राजकुमार को जुआ खेलना सिखाने की बात कही। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौच की। कुछ देर बाद आरोपी अपने पिता चंद्रसेन और माता दुर्गादेवी के साथ लाठी,डंडे और लोहे की सरिया लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर के ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल अवस्था में उसे न्यूरियर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल ले जा भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रूपा विष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.