गढ़वा, दिसम्बर 10 -- रमना। थानांतर्गत गम्हरिया में जिरूआ डैक के समीप जुआ खेलते पुलिस ने बुलका निवासी रहकत अंसारी व महबूब आलम को हिरासत में लिया है| थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जिरुआ डैम के समीप बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है| गश्ती पर निकले सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार को देखकर सभी भागने लगे। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों के निशानदेही पर तीन हजार पांच सौ रुपए नगद और गेमिंग कार्ड बरामद किया गया है। मामले में प्राथमिक दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.