पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया में तैनात हेड कांस्टेबल विशाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि सात जनवरी को वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। एक सूचना के आधार पर उन्होंने ईदगाह के समीप छापेमारी की। मौके पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। दबिश देकर सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आजाद उर्फ परेवज निवासी न्यूरिया,शाहरूख पुत्र नूर मोहम्मद,अकरम पुत्र असगर हुसैन निवासीगण न्यूरिया बताया। आरोपियों के पास से ताश के पत्ते,1810 रूपये बरामद हुए। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...