गुमला, फरवरी 13 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पंसो गांव में पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्त में आए पंसो निवासी 25 वर्षीय संतोष उरांव, 26 वर्षीय सुखनाथ उरांव,27 वर्षीय पंकज भगत और 26 वर्षीय सोमा उरांव शामिल हैं। पुलिस ने जुआरियों के पास से 8500 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते बरामद की हैं। टोटो थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि पंसो गांव में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन हेतु छापेमारी दल का गठन कर घटना स्थल पहुंची तो चार लोग क्या जुआ खेलते हुए पकड़े गए। मौके से नकद राशि और ताश जब्त कर सभी को हिरासत में लेते हुई थाना लगा गया। इसके बाद शुक्रवार को चारों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...