आगरा, जनवरी 25 -- सोरों कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों से ताश पत्ते के साथ ही 7500 रुपये की नकदी बरामद की है। जुआरियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। सोरों इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि रविवार को पुलिस ने तोलकपुर गांव के जंगल में जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर अखिलेश उर्फ गबरू, मुकेश, सुनील, मनोज, मुकेश चन्द्र निवासीगण फतेहपुर कला सोरों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.