कौशाम्बी, जनवरी 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि बसावनपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल के समीप एक बाग में जुआ की बड़ी फड़ बैठी है। सूचना पर पुलिस ने बाग की घेराबंदी कर छापा मार दिया। इससे जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से आठ जुआरी पकड़े। इनमें भदवां निवासी राजेश पुत्र रामचंद्र, अमरजीत पुत्र गया प्रसाद, लवकुश पुत्र शिवसूरत, बबलू पुत्र राजेंद्र, राजकुमार पुत्र रामदीन, रामगोपाल पुत्र दौलतराम, राजू पुत्र लालता प्रसाद, सूरजीत पुत्र राजलाल शामिल है। फड़ से पुलिस ने 26 हजार 620 रुपया व तलाशी में 3810 रुपया बरामद किया है। पकडे़ गए जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...