गंगापार, जनवरी 19 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के ग्राम बादीपुर निवासी चन्द्रशेखर यादव पुत्र मोहन लाल ने मऊआइमा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुलकाईपुर स्थित कांशीराम आवास के पीछे मसियांव ताल पर काफी समय से जुआ खेला जाता है। चन्द्रशेखर का आरोप है कि शिकायत करने पर फड़ संचालक ने उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। चन्द्रशेखर ने मऊआइमा थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...