चतरा, जनवरी 31 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को वीबीजी रामजी सह एसआईआर पर विशेष गहन पुनरीक्षण मण्डल कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चतरा विधायक जनार्दन पासवान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष सुबोध सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री दिनेश गोप द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर चतरा ग्रामीण मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सह-संयोजक, पंचायत प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...