गया, फरवरी 10 -- जी राम जी कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पीओ नीरज त्रिवेदी की अध्यक्षता में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका को सशक्त बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की नई योजना विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन के साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होने वाली योजना की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर पीओ नीरज त्रिवेदी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत श्रमिकों को अब 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर काम के अवसर बढ़ाकर पलायन की समस्या को कम करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केवल वही कार्य शुरू होंगे जो सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत रहें...