सीतामढ़ी, जनवरी 26 -- शिवहर। भाजपा के जिला इकाई द्वारा रविवार को शिवहर नगर के एक अतिथि भवन के सभागार में पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार की गारंटी रोजगार आजीविका मिशन के तहत जी राम जी योजना को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राज्य के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर किया। मंत्री ने जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 125 दिनों की रोजगार की गारंटी देता है। यह योजना लोगों के लिए वरदानसाबित होगा। विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण भारत के लिए एक परिवर्तनकारी कदम है। यह न केवल रोजगार की गारंटी को बढ़ाती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, स्थायी संपत्तिया...