आरा, फरवरी 9 -- - निगरानी के लिए एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा - मनरेगा की जगह अब जी राम जी एक अप्रैल से लागू होगी आरा, हमारे संवाददाता। जी राम जी योजना के मजदूरों की अब कार्य स्थल पर ही बायोमेट्रिक हाजरी बनेगी। योजना की निगरानी के लिए एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। मनरेगा की जगह अब जी राम जी लेगा। यह योजना जिले के साथ देशभर में एक अप्रैल से लागू होगी। उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की ओर से जिले भर में पहली बार जी राम जी की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण रोजगार को नई दिशा देने के लिए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( जी राम जी योजना) की बैठक की गई। इस दौरान बताया कि यह नई योजना मनरेगा का स्थान लेगी। इसे एक अप्रैल से पूरे देश में लागू किए जाने की तैयारी है। इससे पहले इस योजना में क्या क...