गया, फरवरी 5 -- टनकुप्पा कार्यालय में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की नई नीति वीबीजी रामजी योजना के नए सिस्टम की सफलता को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में पीओ नीरज त्रिवेदी ने पंचायत रोजगार सेवकों व कर्मियों को जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने गांव-टोलों में पहुंचकर ग्रामसभा, नुक्कड़ सभा, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक व दीवार लेखन के माध्यम से नए नियमों का प्रचार करने पर जोर दिया। पीओ ने बताया कि एक अप्रैल से नई नीति लागू होगी, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे में बदलाव आएगा। श्रमिकों को 125 दिन का गारंटी रोजगार मिलेगा और मजदूरी का भुगतान डीबीटी से सीधे बैंक खाते में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.