गोपालगंज, फरवरी 18 -- गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। जी रामजी योजना के संबंध में विधिवत जानकारी देने के लिए जिले के सभी 14 प्रखंडों की 230 पंचायतों में गुरुवार से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारी योजना संचालन से आम लोगों को होने वाले लाभों की जानकारी देंगे। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए गांवों व शहरों में होर्डिंग, झांकी, दीवार लेखन तथा सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। बुधवार को कलेक्ट्रेट में संबंधित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि जी रामजी योजना से अब सभी मनरेगा मजदूरों को 125 दिन तक काम करने की पूरी गारंटी मिलेगी। बताया कि योजना के तहत 125 दिनों तक रोजगार के अलावा बेरोजगारी भत्ता, विकसित ग्राम पंचायत योजना, सभी योजनाओं का आपसी तालमेल, समय पर मजदूरी भुगतान तथा तकनीक के जरिए...