समस्तीपुर, जनवरी 12 -- समस्तीपुर। ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून में संशोधन कर वीबी जी राम जी लागू करने की घोषणा की है। यह जानकारी सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि, वर्ष 2005 में बने मनरेगा कानून के बाद ग्रामीण परिदृश्य में व्यापक बदलाव आए हैं। बावजूद इसके, कई विकसित राज्यों और अपेक्षाकृत समृद्ध वर्गों द्वारा योजना का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पाने के कारण इसके उद्देश्य पूरे नहीं हो पा रहे थे। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा पर प्रतिवर्ष लगभग 86 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित विकास नहीं दिख रहा है। बताया गया कि कई राज्यों में 60 से 80 वर्ष के लोगो...