बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड एवं मध्य प्रदेश के भारतीय किसान यूनियन के महाशक्ति गुट के राष्ट्रीय महामंत्री बबलू सिंह तोमर ने जी-राम-जी बिल मजदूरों के हित में लागू करने पर खुशी जताई। कहा कि केंद्र का 60 प्रतिशत रुपया और राज्य सरकार का 40 प्रतिशत रुपया आने से विकास में धार मिलेगी। काम पूरा होते ही मजदूरों के खातों मे सात दिन के भीतर रुपए आ जाएंगे। इस बिल से बुंदेलखंड के साथ-साथ पूरे देश का विकास होगा। इस दौरान बृजेश सिंह प्रधान बेंदा, मर्का प्रधान मुलायम सिंह यादव, ग्राम प्रधान अमलोर भूपेंद्र सिंह उर्फ गोरे सिंह, ग्राम प्रधान अलोना, सुमित सविता, तिंदवारी प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...