बागपत, जनवरी 7 -- बागपत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं अजीविका मिशन (वीबी-जी-राम-जी) का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 28 फरवरी तक चरणबद्ध तरीके से अभियान चलेगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा 9, 10, 11, 12, 13 जनवरी को प्रेस वार्ता करेंगे। 16 व 17 जनवरी को कार्याशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर 22 व 31 जनवरी को सम्मेलन होंगे, जिसमें जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। एक से 10 फरवरी तक मंडल स्तरीय सम्मेलन होंगे, 11 से 28 फरवरी तक किसान एवं श्रमिक चौपालों का आयोजन होगा। घर-घर संपर्क, रैलियां, किसान-मजदूर संगठनों से संपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने जिला संयोजक जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा और सह संयोजक मनुपाल बंसल, सुंदर धामा, सतेंद्र मौर्य, अमित उपाध्याय को मनोन...