नई दिल्ली, फरवरी 2 -- कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक परिवर्तनकारी कानून था, जबकि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम खामियों से भरा हुआ है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पुरानी तस्वीर साझा कर दोनों कानूनों की तुलना की। यह तस्वीर आंध्र प्रदेश की एक महिला लाभार्थी को सबसे पहले मनरेगा जॉब कॉर्ड प्रदान किए जाने से संबंधित है। रमेश ने कहा कि मनरेगा ने पलायन को काफी हद तक कम किया, ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया और ग्रामीण गरीबों की ज्यादा मजदूरी के लिए मोलभाव करने की शक्ति को निर्णायक रूप से बढ़ाया है। पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रमेश ने कहा कि मनरेगा एक मांग-आधारित कानूनी गारंटी अधिनियम था, सिर्फ एक प्रशासनिक वादा नहीं था। यह संविधान ...